सूर्य मंदिर की ढलाई की गयी

धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर कार सेवा में भाग लियासिमडेगा. पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम परिसर में हो रहे सूर्य मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाते हुए छत की ढलाई की गयी. ढलाई कार्य में धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मंदिर के छत की ढलाई मंगलवार की सुबह से ही प्रारंभ कर दी गयी […]
धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर कार सेवा में भाग लियासिमडेगा. पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम परिसर में हो रहे सूर्य मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाते हुए छत की ढलाई की गयी. ढलाई कार्य में धर्म प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मंदिर के छत की ढलाई मंगलवार की सुबह से ही प्रारंभ कर दी गयी थी. ढलाई शुरू होने से पूर्व पंडित कल्याण मिश्रा ने पूजा-अर्चना करायी. पूजा-अर्चना के बाद ढलाई कार्य शुरू किया गया. इस संबंध में मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद सात घोड़ा में विराजमान भगवान सूर्यदेव की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. ढलाई कार्य को संपन्न कराने मेें मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




