डीइओ ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया

Updated at : 02 May 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
डीइओ ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया

फोटो: 2 एसआईएम: 9- शिक्षक व छज्ञत्रों को संबोधित करतीं डीइओ.कोलेबिरा. डीइओ अपराजिता झा ने शुक्रवार को प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बरवाडीह का निरीक्षण किया. संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बरवाडीह में उन्होंने सर्वप्रथम कार्यालय में जाकर बच्चांे की उपस्थित पंजी का निरीक्षण किया. छात्रों की उपस्थिति से […]

विज्ञापन

फोटो: 2 एसआईएम: 9- शिक्षक व छज्ञत्रों को संबोधित करतीं डीइओ.कोलेबिरा. डीइओ अपराजिता झा ने शुक्रवार को प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बरवाडीह का निरीक्षण किया. संत जेवियर्स उच्च विद्यालय बरवाडीह में उन्होंने सर्वप्रथम कार्यालय में जाकर बच्चांे की उपस्थित पंजी का निरीक्षण किया. छात्रों की उपस्थिति से वे संतुष्ट दिखी. विद्यालय प्रधान फादर बासिल डुंगडुंग एवं पूर्व शिक्षक सत्यनारायण प्रसाद ने उन्हें जानकारी दी कि पिछले कई वषांर्े से उनका विद्यालय क्षेत्र में काफी योगदान दे रहा है. उनके विद्यालय से इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में जिले भर में द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा नेहा हेम्ब्रोम विद्यालय का नाम रोशन कर रही है. डीइओ ने कहा कि बच्चे परीक्षा पास कर आगे तो बढ़ जाते हैं, किंतु वे अपना पिछला अध्याय भुलते चले जाते हैं. अत: छात्रों को अपनी पिछली पढ़ाई भी याद रखते हुए उसका अध्ययन करते रहना चाहिए. मध्याह्न भोजन के बारे में उन्होंने बच्चांे से कहा कि भोजन से पहले अपना हाथ और चेहरा जरूर धो लें. उसके बाद प्रार्थना करे फिर भोजन करें. मौके पर उनके साथ फादर फेलिक्स केरकट्टा, फादर ब्रिसियुस तिर्की, अभिजीत साहू, अभिमन्यु कुमार, अगुस्तस डुंगडुंग विजय कुमार, एमाम माधूरी सोरेंग सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola