नागरिक सुविधा मद की राशि का उपयोग सही जगह पर करने की मांग

Updated at : 30 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
नागरिक सुविधा मद की राशि का उपयोग सही जगह पर करने की मांग

सिमडेगा. सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफतेखारूल हक ने नगर पंचायत का नागरिक सुविधा मद की राशि को सही जगह पर उपयोग करने की मांग नगर विकास मंत्री से की है. नगर विकास मंत्री को लिखे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि नागरिक सुविधा मद की राशि को नगर पंचायत बोर्ड द्वारा चहारदीवारी निर्माण एवं दुकान […]

विज्ञापन

सिमडेगा. सूचना अधिकार कार्यकर्ता इफतेखारूल हक ने नगर पंचायत का नागरिक सुविधा मद की राशि को सही जगह पर उपयोग करने की मांग नगर विकास मंत्री से की है. नगर विकास मंत्री को लिखे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि नागरिक सुविधा मद की राशि को नगर पंचायत बोर्ड द्वारा चहारदीवारी निर्माण एवं दुकान निर्माण में लगाया जा रहा है. नगर पंचायत के अंतर्गत कुल 18 वार्ड हैं, इसमें अधिकतर वार्ड में चापानल, नाली, पीसीसी पथ, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय , वेपर लाईट , चबूतरा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है. इसके बावजूद नागरिक सुविधा मद की राशि को चहारदीवारी निर्माण व दुकान निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि उक्त मद को जनता की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खर्च किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola