जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिकोत्सव

फोटो: 29 एसआईएम: 8- नृत्य करतीं छात्राएं.कोलेबिरा. जवाहर नवोदय विद्यालय में 29 अप्रैल को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया. प्राचार्य मो नइम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया. उन्होंने पूरे साल के विद्यालय का ब्योरा देते हुए कहा किस तरह उनका विद्यालय क्षेत्र में कला, खेलकूद, पढ़ाई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा […]
फोटो: 29 एसआईएम: 8- नृत्य करतीं छात्राएं.कोलेबिरा. जवाहर नवोदय विद्यालय में 29 अप्रैल को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया. प्राचार्य मो नइम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया. उन्होंने पूरे साल के विद्यालय का ब्योरा देते हुए कहा किस तरह उनका विद्यालय क्षेत्र में कला, खेलकूद, पढ़ाई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए विद्यालय का नाम रोशन कर रहा है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक, नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन, भाषण, नाटक आदि का मंचन किया. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आर सी मिश्रा द्वारा लिखित नाटक के मंचन को उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा. मौके पर इंदिरा मिश्रा, अनिल कुमार टोप्पो, दीपांकर हलधर, मो रिजवान, संजय कुमार, मितेश कुमार के अलावे सभी शिक्षकेतर कर्मचारी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




