मई दिवस पर होगा रंगारंग कार्यक्रम

भूकंप में हताहत हुए लोगों के लिये प्रार्थना की गयी, मजदूर यूनियन की बैठकफोटो फाइल:29एसआइएम:3-मौन धारण करते मजदूर यूनियन के लोग.प्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में मजदूर यूनियन की बैठक यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम नेपाल व देश के विभिन्न राज्यों में आये भूकंप से हताहत हुए […]
भूकंप में हताहत हुए लोगों के लिये प्रार्थना की गयी, मजदूर यूनियन की बैठकफोटो फाइल:29एसआइएम:3-मौन धारण करते मजदूर यूनियन के लोग.प्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में मजदूर यूनियन की बैठक यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वप्रथम नेपाल व देश के विभिन्न राज्यों में आये भूकंप से हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी. साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. बैठक में एक मई को मई दिवस पर स्थानीय नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मजदूरों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले के मजदूर एकजुट हों तभी उनका अधिकार मिलेगा. अपने अधिकार के लिये सभी मजदूर आगे आयें. इस अवसर पर कुरबान खान, विजय खेस आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. बैठक का संचालन राजेश मेहर ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि मई दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज एवं विशिष्ट अतिथि एसपी व एसडीओ उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




