:::: स्कूल चलें अभियान को लेकर उर्जा सचिव पहुंचे सिमडेगा

Updated at : 29 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
::::  स्कूल चलें अभियान को लेकर उर्जा सचिव पहुंचे सिमडेगा

फोटो फाइल:29एसआइएम:11-जानकारी लेते ऊर्जा सचिव.सिमडेगा. स्कूल चलें चलायें अभियान को लेकर ऊर्जा विभाग के सचिव राहुल पुरवार बुधवार को सिमडेगा पहंुचे. उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय घोचोटोली में दो बच्चे एडविन टेटे व मो रोशन जमीर का नामांकन किया. साथ ही बच्चों को पुस्तक, कॉपी व पेंसिल भी दिये. इस क्रम में उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:29एसआइएम:11-जानकारी लेते ऊर्जा सचिव.सिमडेगा. स्कूल चलें चलायें अभियान को लेकर ऊर्जा विभाग के सचिव राहुल पुरवार बुधवार को सिमडेगा पहंुचे. उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय घोचोटोली में दो बच्चे एडविन टेटे व मो रोशन जमीर का नामांकन किया. साथ ही बच्चों को पुस्तक, कॉपी व पेंसिल भी दिये. इस क्रम में उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी से अब तक हुए कुल नामांकन की जानकारी ली. सचिव श्री पुरवार ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल बंद होने के बाद अभिभावक से मिल कर अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का नामांकन कराने का प्रयास करें. उन्होंने नामांकन के बाद बच्चों का स्कूल में ठहराव पर विशेष बल दिया. इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर एवं बुके देकर आगत अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा, डीइओ अपराजिता झा, डीएसइ रेणुका तिग्गा, बीपीओ अनिल खलखो, एपीओ सुभाष हेम्ब्रोम, पूनम कुमारी, रीना पूरी, सुरेश प्रसाद चौधरी, मो इबरार आलम, हेमंती लकड़ा, ज्योति प्रभा दत्ता, इंदु कुमारी, सरोज लता कुमारी, आशा लकड़ा, वीणा कुमारी, उसुर्ेला सोरेंग, नेहा कश्यप, वसीमा खातून, लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola