मिक्सर मशीन की चपेट में आकर मजदूर घायल

फोटो फाइल:26एसआइएम:6-इलाजरत घायल मजदूर.सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के तसर सेंटर गली में एक भवन के ढलाई कार्य के क्रम में मिक्सर मशीन की चपेट में आकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक भवन निर्माण कार्य में मेरोमडेगा निवासी सुदेश नायक काम कर रहा था. ढलाई के लिये मिक्सर मशीन चल रही […]
फोटो फाइल:26एसआइएम:6-इलाजरत घायल मजदूर.सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के तसर सेंटर गली में एक भवन के ढलाई कार्य के क्रम में मिक्सर मशीन की चपेट में आकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक भवन निर्माण कार्य में मेरोमडेगा निवासी सुदेश नायक काम कर रहा था. ढलाई के लिये मिक्सर मशीन चल रही थी. इसी क्रम में सुदेश नायक मशीन की चपेट में आ गया. मशीन में वह पूरी तरह से फंस गया था. किसी प्रकार मशीन को बंद कर उसे मशीन से निकाला गया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह व अन्य मजदूरों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




