..समाज के लोग एकजुट हों: रोहित सिंह

Updated at : 25 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
..समाज के लोग एकजुट हों: रोहित सिंह

रौतिया समाज विकास परिषद की बैठकफोटो फाइल:25एसआइएम:6-बैठक में उपस्थित लोगसिमडेगा: पाकरटांड़ में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रखंड समिति की बैठक मुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें मुनेश्वर सिंह […]

विज्ञापन

रौतिया समाज विकास परिषद की बैठकफोटो फाइल:25एसआइएम:6-बैठक में उपस्थित लोगसिमडेगा: पाकरटांड़ में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रखंड समिति की बैठक मुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें मुनेश्वर सिंह को अध्यक्ष, धन सिंह को सचिव, रेव प्रसाद सिंह को कोषाध्यक्ष, गुलाब कुमार सिंह व तरुणी देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है. एकजुटता एवं संगठन की मजबूती से अधिकार मिलेगा. उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए समाज के लोग आगे आयें. बैठक में सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गयी. पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. साथ ही क्षेत्रीय समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से सचिव पदुमन सिंह, प्रवक्ता लहरू सिंह, भागीरथ सिंह, भरत सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola