..सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कई प्रतियोगिता

फोटोफाइल:25एसआइएम:7-रंगोली का अवलोकन करते प्राचार्य,8-रंगोली बनाती छात्राएंसिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार साहू ने मां सरस्वती , भारत माता एवं ओम की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित […]
फोटोफाइल:25एसआइएम:7-रंगोली का अवलोकन करते प्राचार्य,8-रंगोली बनाती छात्राएंसिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार साहू ने मां सरस्वती , भारत माता एवं ओम की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. वर्ग एक व कक्षा दो के बच्चों के बीच सुलेख प्रतियोगिता, वर्ग चार व वर्ग पांच के बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता, वर्ग छह से वर्ग आठ तक के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रंगोली प्रतियोगिता में एडलिन बाड़ा, सुजाता कुमारी, नेहा कुमारी, रागिनी कुमारी, संध्या कुमारी, प्रियंका कुमारी, सीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, दीपा कुमारी, पिंकी कुमारी, साक्षी कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया. इस अवसर मुख्य रूप से आशीष बड़ाइक, मनोज कुमार, अजय साहू, जितेंद्र पाठक, दिनेश नाग, सोनिया कुमारी, गीता कुमारी, द्रौपदी कुमारी, शारदा मिश्रा, सीमा देवी, चांदनी कुमारी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




