..विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत किया गया नामांकन

फोटोफाइल:25एसआइएम:1-नामांकन करते डीइओ व डीएसईसिमडेगा. विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत विभिन्न विद्यालय में नामांकन किया गया. शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक अभियान को लेकर काफी सक्रिय दिखे. उक्त दोनों पदाधिकारी विभिन्न विद्यालय में घूम-घूम कर बच्चों का नामांकन किया. राजकीय मध्य विद्यालय ठाकुरटोली में चार बच्चा, राजकीय मध्य विद्यालय घोचोटोली […]
फोटोफाइल:25एसआइएम:1-नामांकन करते डीइओ व डीएसईसिमडेगा. विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत विभिन्न विद्यालय में नामांकन किया गया. शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक अभियान को लेकर काफी सक्रिय दिखे. उक्त दोनों पदाधिकारी विभिन्न विद्यालय में घूम-घूम कर बच्चों का नामांकन किया. राजकीय मध्य विद्यालय ठाकुरटोली में चार बच्चा, राजकीय मध्य विद्यालय घोचोटोली में छह बच्चा, राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय खैरनटोली में एक बच्चा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में दो बच्चा का नामांकन किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी अपराजिता झा व जिला शिक्षा अधीक्षक रणुका तिग्गा ने अपने हाथों से उक्त बच्चों का नामांकन किया. साथ ही बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक , पेन व कॉपी का भी वितरण किया. वहीं एसएस बालक उच्च विद्यालय में जिला परिषद सदस्य नील जस्टिन बेक ने तीन बच्चों का नामांकन किया. इस दौरान डीइओ व डीएसई ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने एवं मन लगा कर शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया. मौके पर मुख्य रूप से सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेम्ब्रोम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनिल खलखो,शिव चरण साव,आइलिन कोंगाड़ी, कुंवारी कुल्लू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




