..माओवादी बंद को लेकर असमंजस की स्थित बनी रही

Updated at : 25 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
..माओवादी बंद को लेकर असमंजस की स्थित बनी रही

अधिकांश वाहन नहीं चले , छिटपुट दुकानें खुली रहीबंद पड़ी दुकानेंप्रतिनिधिसिमडेगा. माओवादी बंद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही. बंद को लेकर को अखबारों में दो किस्म के बयान छापे गये थे. किसी ने बंद की खबर छापी तो किसी ने बंद वापस लेने की खबर छापी.इसको लेकर सुबह से असमंजस की स्थिति बनी […]

विज्ञापन

अधिकांश वाहन नहीं चले , छिटपुट दुकानें खुली रहीबंद पड़ी दुकानेंप्रतिनिधिसिमडेगा. माओवादी बंद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही. बंद को लेकर को अखबारों में दो किस्म के बयान छापे गये थे. किसी ने बंद की खबर छापी तो किसी ने बंद वापस लेने की खबर छापी.इसको लेकर सुबह से असमंजस की स्थिति बनी रही. लोग निर्णय नहीं ले पा रहे थे कि बंद का आ ान किया गया है या नहीं . इस उहापोह की स्थिति में भी में अधिकांश वाहन नहीं चले. एक्का-दुक्का वाहनों को ही चलते हुए देखा गया. दूर दराज जाने वाली बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा. वहीं अधिकांश दुकानें भी बंद रही. छिटपुट दुकानों को खुला देखा गया. बंद को लेकर जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लोग निर्णय ही नहीं ले पा रहे थे कि करना क्या है. सरकारी दफ्तर खुले रहे किंतु लोगों की उपस्थिति काफी कम रही. स्कूल कॉलेज खुले रहे किंतु दूर दराज से आने वाले विद्यार्थी स्कूल व कॉलेज तक नहीं पहंुच पाय. परिणाम स्वरूप पठन-पाठन प्रभावित हुआ. बंद के कारण साप्ताहिक हाट बाजार भी प्रभावित हुए. बंद के कारण बस स्टैंड में भी सन्नाटा पसरा रहा. बसें नहीं चलने के कारण ऑटो वालों की चांदी रही. ऑटो चालकों द्वारा मनमाने पैसे वसूले गये. बंद के कारण मुख्य पथ, मार्केट कांप्लेक्स आदि क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा रहा. डेली मार्केट में सुनसान रहा. दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी बेचने वाले नहीं आये. परिणाम स्वरूप सब्जी के दाम में तेजी देखी गयी. बंद के कारण न्यायालय का कार्य भी प्रभावित हुआ. बानो व ओड़गा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन सुचारू रहा. सभी ट्रेनें समय पर आयी तथा गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola