लीड ::5:: पेंशनधारियों को हो रही परेशानी

फोटो फाइल:23एसआइएम:4-पेंशन के इंतजार में बैठी वृद्ध पेंशनधारी.सिमडेगा. वृद्धा पेंशन हो, सेवानिवृत्ति पेंशन हो या कोई अन्य पेंशन. सभी पंेशनधारी पेंशन के लिये खासे परेशान रहते हैं. पेंशनधारियों में अधिकांश बुजुर्ग ही होते हैं. विभिन्न बैंकों एवं पोस्ट ऑफिस के निक ट उक्त बुजुर्ग पेंशनधारियों को परेशानी के आलम में देखा जा सकता है. पेंशनधारी […]
फोटो फाइल:23एसआइएम:4-पेंशन के इंतजार में बैठी वृद्ध पेंशनधारी.सिमडेगा. वृद्धा पेंशन हो, सेवानिवृत्ति पेंशन हो या कोई अन्य पेंशन. सभी पंेशनधारी पेंशन के लिये खासे परेशान रहते हैं. पेंशनधारियों में अधिकांश बुजुर्ग ही होते हैं. विभिन्न बैंकों एवं पोस्ट ऑफिस के निक ट उक्त बुजुर्ग पेंशनधारियों को परेशानी के आलम में देखा जा सकता है. पेंशनधारी अधिक उम्र के होने के कारण शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं. वह किसी प्रकार पेंशन राशि लेने के लिये बैंकों तक आते हैं. किंतु यहां उन्हें लंबे समय का इंतजार करना पड़ता है. पेंशन लेने में उन्हें सुबह से शाम हो जाती है. कभी-कभी उन्हें बैरंग वापस भी जाना पड़ता है. कुछ इसी प्रकार का नजारा एक बैंक के निकट देखने को मिला. दर्जनों बुजुर्ग पेंशनधारी पेंशन राशि के इंतजार में बैठे हुए थे. उनके चेहरे पर थकान साफ झलक रही थी. पेंशनधारियों ने बताया कि हर बार यही स्थिति का सामना करना पड़ता है. सुबह से शाम तक भूखे प्यासे रहना पड़ता है. पेंशनधारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा बुजुर्ग पेंशनधारियों के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




