क्षेत्र का हर बच्चा चैंपियन है: जकारिया

फोटो: 11 एसआईएम: 3- विजयी टीम के साथ यूनीसेफ के अधिकारी.सिमडेगा. यूनिसेफ झारखंड के प्रमुख जॉब ज़कारिया ने कहा कि प्रत्येक बच्चा एक चैंपियन है. वे यूनिसेफ के कार्यक्रम ‘मैं हूं चैंपियन’ के 60 से अधिक युवा सदस्यों को जांबाहार गांव में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यक्ति की सबसे […]
फोटो: 11 एसआईएम: 3- विजयी टीम के साथ यूनीसेफ के अधिकारी.सिमडेगा. यूनिसेफ झारखंड के प्रमुख जॉब ज़कारिया ने कहा कि प्रत्येक बच्चा एक चैंपियन है. वे यूनिसेफ के कार्यक्रम ‘मैं हूं चैंपियन’ के 60 से अधिक युवा सदस्यों को जांबाहार गांव में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यक्ति की सबसे बड़ी संपत्ति है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि खून की कमी की समस्या के समाधान के लिए वे स्कूल में प्रत्येक सप्ताह दिये जानेवाले आयरन की गोली का सेवन जरूर करें. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ जरूर साफ करें. छात्रों से कहा कि वे माता-पिता से घर में शौचालय निर्माण कराने का आग्रह करें. खुले में शौच बीमारी, कुपोषण और बच्चों की मौत के प्रमुख कारणों में से एक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




