राजगोंड को जनजाति का दर्जा मिले

Updated at : 11 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
राजगोंड को जनजाति का दर्जा मिले

सिमडेगा. स्थानीय विधायक विमला प्रधान ने विधान सभा सत्र के दौरान राजगोंड जाति को भी जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग उठायी है. विधान सभा सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व गुमला जिले में गोंड जनजाति के लोग निवास करते हैं. झारखंड राज्य में गोंड जनजाति को […]

विज्ञापन

सिमडेगा. स्थानीय विधायक विमला प्रधान ने विधान सभा सत्र के दौरान राजगोंड जाति को भी जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग उठायी है. विधान सभा सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व गुमला जिले में गोंड जनजाति के लोग निवास करते हैं. झारखंड राज्य में गोंड जनजाति को सूची के क्रमांक संख्या 11 में दर्शाया गया है. जिले के अनेक गांव में गोंड एवं राजगोंड एक ही व्यक्ति के खाता खतियान में दर्ज है. साथ ही कहीं-कहीं सिर्फ राजगोंड भी दर्ज है. गोंड एवं राजगोंड एक ही जाति के लोग हैं. उनकी भाषा एवं संस्कृति एक है. एक-दूसरे के बीच शादी-विवाह भी होता है. अन्य प्रदेशों में दोनों ही जातियों को जनजाति का दर्जा प्राप्त है. लिहाजा झारखंड में भी राजगोंड जाति को जनजाति का दर्जा मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola