:5:::: अन्ना समर्थकों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Updated at : 25 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
:5::::  अन्ना समर्थकों का धरना दूसरे दिन भी जारी

फोटो फाइल:25एसआइएम:6-प्रदर्शन करते अन्ना समर्थकसिमडेगा. नगर पंचायत कार्यालय के निकट अन्ना हजारे समर्थकों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. अन्ना समर्थक भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ धरना पर बैठे हैं. धरना का नेतृत्व कर रहे असीम हेरेंज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के हित का विधेयक […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:25एसआइएम:6-प्रदर्शन करते अन्ना समर्थकसिमडेगा. नगर पंचायत कार्यालय के निकट अन्ना हजारे समर्थकों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. अन्ना समर्थक भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ धरना पर बैठे हैं. धरना का नेतृत्व कर रहे असीम हेरेंज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के हित का विधेयक नहीं है. इससे किसानों को नुकसान पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि यह अध्यादेश पूंजीपतियों को लाभ पहंुचाने वाला अध्यादेश है. उन्होंने कहा कि इस कानून को पारित नहीं होने दिया जायेगा. उक्त अध्यादेश को पारित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक उक्त अध्यादेश को रद्द करने की घोषणा नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा. धरना में मुख्य रूप से अलफोंस मुंडू, सिरिल मिंज, जीवन मसीह किड़ो, दीपक बेक, जसिंता हेरेंज, प्रीति साहू, जोवाकिम केरकेट्टा, जोसेफ डंुगडंुग, बहामनी किड़ो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola