पुरोहित का जीवन ईश्वर को समर्पित

Updated at : 12 Jan 2015 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पुरोहित का जीवन ईश्वर को समर्पित

उपयाजक डीन जेवियर टोपनो का पुरोहिताभिषेक, मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन सिमडेगा/जलडेगा : प्रखंड के गांगुटोली स्थित चर्च परिसर में पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सावनाजारा जोजोटोली निवासी जेवियर टोपनो का पुरोहिताभिषेक संपन्न कराया गया. इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप […]

विज्ञापन
उपयाजक डीन जेवियर टोपनो का पुरोहिताभिषेक, मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन
सिमडेगा/जलडेगा : प्रखंड के गांगुटोली स्थित चर्च परिसर में पुरोहिताभिषेक समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सावनाजारा जोजोटोली निवासी जेवियर टोपनो का पुरोहिताभिषेक संपन्न कराया गया.
इस अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में सिमडेगा धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थितथे. बिशप बरवा ने पुरोहिताभिषेक की सभी धर्म विधि संपन्न करायी. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान बिशप बरवा ने कहा कि पुरोहित का जीवन ईश्वर को समर्पित होता है. पुरोहिताई जीवन को सही तरीके से जियें.
उन्होंने कहा कि पुरोहित शिक्षक व चरवाहा होता है, जो कलीसिया के सुसमाचार को प्रचारित व प्रसारित करता है. बिशप बरवा ने कहा कि प्रभु यीशु के संदेश पर विश्वास करें तथा उनके बताये मार्ग पर चलें. कलीसिया में धार्मिक संदेशों को सार्वजनिक करें. सही मार्ग पर चलने का प्रयास करें.
उन्होंने कहा कि पुरोहित सभी विश्वासियों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करें तथा प्रभु यीशु की सेवा करें. मिस्सा अनुष्ठान में बिशप बरवा का सहयोग फादर पीटर मिंज, फादर अजीत सोरेंग, फादर स्टेफन मिंज, फादर सिलास सुरीन, फादर फेलिक्स सुमन लकड़ा, ने किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन: पुरोहिताभिषेक समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत संत अन्ना बालक मध्य विद्यालय गांगुटोली की छात्राओं ने मंगलाचरण नृत्य के साथ किया. विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.
कैथोलिक संघ व महिला संघ ने मुंडारी गीत प्रस्तुत किया.फादर सुशील गुड़िया व फादर जोसेफ टेटे सहित अन्य पुरोहितों ने भी गीत प्रस्तुत किया. आरसी बालक मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन अलबर्ट बिलुंग व ग्लोरिया टोप्पो ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से फादर अलेक्जेंडर कुल्लू, फादर पीयूष बड़ाइक, फादर सुशील गुड़िया, फादर अजीत सोरेंग, फादर स्टेफन मिंज, फादर मरियानुस गुलाब लुगून, फादर सिलास सुरीन, फादर राजन टेटे, फादर दमासियुस, फादर आनंद एरगेट, फादर तारसियुस टेटे, फादर एडमोन बाड़ा, ब्रदर जोसेफ समद, अरिवंद खेस, सुमिरन लकड़ा, सिस्टर किरण, सिस्टर प्रीति, सिस्टर सुकुंदा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में सकुंदा टोप्पो, सुनील केरकेट्टा, फ्रांसिस सुरीन, सेबेस्तियन कंडूलना आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
फादर जेवियर का जीवन परिचय : फादर जेवियर टोपनो का जन्म आठ मई 1986 को जलडेगा प्रखंड के सावनाजारा जोजोटोली में हुआ था. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा आरसी मध्य विद्यालय गांगुटोली, माध्यमिक शिक्षा आरसी हाई स्कूल बांकी एवं इंटर की शिक्षा संत पीयूष इंटर कॉलेज रेंगारीह से हासिल की. बीए की परीक्षा जशपुर से पास की. दर्शन शास्त्री की पढ़ाई संत अलबर्ट कॉलेज रांची से पूरी की. अपोस्तोलिक बांकी से रिजेंसी प्रथम वर्ष एवं संत पीयूष हाई स्कूल रेंगारीह से द्वितीय वर्ष की रिजेंसी की. संत जोसेफ इंटर डासिसियन बैंगलोर से थियोलॉजी की पढ़ाई पूरी की. उपयाजक अभिषेक 12 जुन 2014 को मेंगलोर में हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola