धोती साड़ी का वितरण किया गया

Updated at : 11 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
धोती साड़ी का वितरण किया गया

सिमडेगा. गरजा में धोती साड़ी वितरण शिविर का आयोजन किया गया.इस अवसर पर विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थी. विधायक ने धोती साड़ी वितरण का शुभारंभ किया तथा अपने हाथों से कई लाभुकों को धोती साड़ी प्रदान किया.मौके पर उपस्थित बीडीओ बंधन लौंग ने विधायक विमला प्रधान का स्वागत किया तथा सरकार द्वारा […]

विज्ञापन

सिमडेगा. गरजा में धोती साड़ी वितरण शिविर का आयोजन किया गया.इस अवसर पर विधायक विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित थी. विधायक ने धोती साड़ी वितरण का शुभारंभ किया तथा अपने हाथों से कई लाभुकों को धोती साड़ी प्रदान किया.मौके पर उपस्थित बीडीओ बंधन लौंग ने विधायक विमला प्रधान का स्वागत किया तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी. मौके पर विधायक विमला प्रधान ने कहा कि धोती साड़ी योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. जिस के तहत मात्र दस रुपये में धोती साड़ी का वितरण किया जा रहा है. उन्होंने डीलरों से कहा कि लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध करायें. लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जायेगी.धन्यवाद ज्ञापन मुखिया सुमती बरला ने दिया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक पूरी, अनूप प्रसाद, संजीत यादव, सतीश पांडेय, मनमोहन , वार्ड सदस्य मेझरेन मिंज, अनिल बड़ाइक, संदीप भगत, संजय केवट के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola