..उदघाटन मैच में नागफेनी की टीम विजयी

फोटो फाइल:9एसआइएम:8-परिचय प्राप्त करते अतिथिसिमडेगा. सदर प्रखंड के बनडेगा गांव में ग्राम युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित डबल खस्सी हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश सिंह उपस्थित थे.हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन श्री सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. […]
फोटो फाइल:9एसआइएम:8-परिचय प्राप्त करते अतिथिसिमडेगा. सदर प्रखंड के बनडेगा गांव में ग्राम युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित डबल खस्सी हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश सिंह उपस्थित थे.हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन श्री सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि खेल जीवन को आदर्श बनाता है. खेल के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें तथा अनुशासन का परिचय दें. उदघाटन मैच में नागफेनी की टीम को कुम्हार की टीम को 2-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मी प्रसाद, विनोद कोंगाड़ी, रवि कुमार, धनमती मिंज, दिलीप नाग साहू, अलफोंस केरकेट्टा, मुन्ना बाड़ा, रोबर्ट केरकेट्टा, आशुतोष केरकेट्टा, चोन्हास मिंज, डेनिश बखला, बंधु सिंह, शनिचर सिंह, प्रमोद बाड़ा, हरे राम कुमार, जगदीश साय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




