जांच सीएस प्रतिदिन करेंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस व गांधी मेले की तैयारी को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय सिमडेगा : पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस एवं बहु प्रसिद्घ गांधी मेला की तैयारी के संबंध में समाहरणालय के सभागार बैठक हुई. अपर समाहर्ता नागेंद्र सिन्हा ने उपस्थित पदाधिकारियों […]
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस व गांधी मेले की तैयारी को लेकर समाहरणालय में हुई बैठक
गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय
सिमडेगा : पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस एवं बहु प्रसिद्घ गांधी मेला की तैयारी के संबंध में समाहरणालय के सभागार बैठक हुई.
अपर समाहर्ता नागेंद्र सिन्हा ने उपस्थित पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए बैठक की कार्रवाई शुरू की. पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडोत्तोलन सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों को आकर्षक बनाने पर बल दिया गया.
जिला मुख्यालय में प्रात: 6 बजे विभिन्न स्कूलों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. मुख्य समारोह परमवीर अलबर्ट एक्का मैदान सिमडेगा में प्रात: 9 बजे आयोजित होगी. यहां उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट, गल्र्स गाइड तथा स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे.
विभिन्न स्कूलों सहित डीआरडीए, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, सर्वशिक्षा अभियान, पेयजल स्वच्छता विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भी मनोरम झांकी की प्रस्तुति की जायेगी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा चबूतरें की मरम्मत तथा रंगाई-पोताई कराने के लिए नगर पंचायत को निर्देश दिया गया.
सात वर्षीय सक्षम को प्रथम स्थान मिला
कोलेबिरा : ‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया कोलेबिरा के सक्षम तिवारी ने. कोलेबिरा प्रखंड निवासी उपेंद्र तिवारी का सात वर्षीय पुत्र सक्षम तिवारी कम उम्र से ही गायन के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहा है.
सक्षम अपने ननिहाल बिहार के डेहरी ऑनसोन में रह कर डीएवी विद्यालय में वर्ग दो में पढ़ाई कर रहे हैं. पिछले 30 दिसंबर को आयोजित अभिनव कला संगम द्वारा आयोजित नृत्य, गायन और नाटक प्रतियोगिता में सक्षम ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
विदित हो अभिनव कला संगम पिछले 24 वर्षो से इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है तथा सफल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करता है. इतने कम उम्र में सक्षम झारखंड के रांची, डेहरी ऑनसोन, सासाराम एवं कई अन्य स्थानों में अपना स्टेज प्रोग्राम दे चुका है.
हर जगह सक्षम के गायन की प्रशंसा हुई. बहरहाल सक्षम की गाने में रुचि इस बात की ओर इशारा करता है कि आगे जाकर वो जरूर अपना और अपने मां बाप का नाम गायन के क्षेत्र में रोशन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










