एकल नारी सशक्तिकरण संगठन की बैठक

Updated at : 07 Jan 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
एकल नारी सशक्तिकरण संगठन की बैठक

फोटो फाइल:7एसआइएम:4-बैठक में उपस्थित महिलाएंसिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में एकल नारी सशक्ति संगठन की बैठक एभेनजेलिस्ता सोरेंग की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 10 पंचायत की 40 महिलाओं ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित एकल नारियों को बीपीएल व अंत्योदय परिवार को दी जा रही लुंगी-साड़ी के बारे में जानकारी दी गयी. वन अधिकार […]

विज्ञापन

फोटो फाइल:7एसआइएम:4-बैठक में उपस्थित महिलाएंसिमडेगा. स्थानीय जयप्रकाश नारायण उद्यान में एकल नारी सशक्ति संगठन की बैठक एभेनजेलिस्ता सोरेंग की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 10 पंचायत की 40 महिलाओं ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित एकल नारियों को बीपीएल व अंत्योदय परिवार को दी जा रही लुंगी-साड़ी के बारे में जानकारी दी गयी. वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा दिलाने पर भी चर्चा की गयी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार में दिये गये आवेदन पर भी चर्चा की गयी. प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खोलने के लिए उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया गया. वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि योजनाओं भी चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से सुशीला लकड़ा, माइकल खेस, सुचिता कुल्लू, उर्सुलाइन लकड़ा, गीता बाई, उर्मिला देवी, वीणा देवी, राहिल कुल्लू, शमीमा खातून के अलावा अन्य महिलाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola