झापा कार्यकर्ताओं ने मनायी खुशी

Updated at : 23 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
झापा कार्यकर्ताओं ने मनायी खुशी

ठेठइटांगर/जलडेगा. झारखंड पार्टी के प्रत्याशी एनोस एक्का के विजयी होने पर ठेठइटांगर व जलडेगा में कार्यकर्ताओं ने जम कर खुशी मनायी. जीत की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता ठेठइटांगर चौक पर जमा हो गये तथा जम कर आतिशबाजी की. साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर व मिठाईयां खिला कर जीत की बधाई दी. […]

विज्ञापन

ठेठइटांगर/जलडेगा. झारखंड पार्टी के प्रत्याशी एनोस एक्का के विजयी होने पर ठेठइटांगर व जलडेगा में कार्यकर्ताओं ने जम कर खुशी मनायी. जीत की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता ठेठइटांगर चौक पर जमा हो गये तथा जम कर आतिशबाजी की. साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर व मिठाईयां खिला कर जीत की बधाई दी. मौके पर मो वाजिद, अमित कुल्लू, शैलेंद्र कुमार, मो हाशिम, जेमरू लुगून, ललित समद, मो हलीम, मो अशफाक, मो तहसीन नवाज, देवसागर ठाकुर, मो इब्राहीम, मो फिरोज, राजु सिंह, मो आजाद के अलावा अन्य समर्थक उपस्थित थे. इधर जलडेगा में एनोस एक्का की जीत का जश्न मनाया गया. लोगों ने पटाखे छोड़े तथा एक दूसरे को मिठाइयां खिला कर जीत की बधाई दी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुजीत कुमार नाथ,मुखिया कल्याण गुडि़या, मो अताउर्रहमान, सुखदेव सिंह, मसकल्याण सुरीन के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola