ePaper

महा मिलावट वाली सरकार से देश का विकास नहीं हो सकता : विजय रहाटकर

Updated at : 21 Feb 2019 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
महा मिलावट वाली सरकार से देश का विकास नहीं हो सकता : विजय रहाटकर

रविकांत साहू, सिमडेगा महा मिलावट वाली सरकार से देश का विकास नहीं हो सकता. महा मिलावट से देश का विनाश ही होगा. कांग्रेस ने इतने सालों से देश पर राज किया किंतु आज भी गांव विकास से कोसों दूर है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने कही. विजय […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

महा मिलावट वाली सरकार से देश का विकास नहीं हो सकता. महा मिलावट से देश का विनाश ही होगा. कांग्रेस ने इतने सालों से देश पर राज किया किंतु आज भी गांव विकास से कोसों दूर है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने कही. विजय राहटकर आज नगर भवन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वधान में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थीं.

नगर भवन में आज लाभार्थी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हुआ है. देश का चौमुखी विकास हुआ है. महिलाओं को सम्मान मिला है. महिला सशक्तिकरण की ओर देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने बेहतरीन काम किये हैं.

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि 2019 में भी नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार को केंद्र में बैठाना है. एक सवाल के जवाब में विजय रहाटकर ने कहा कि पुलवामा घटना में सरकार किसी भी प्रकार की ढील देने नहीं जा रही है. घटना में शामिल दो आतंकी को मार गिराया गया है. सेना को खुली छूट दे दी गयी है. सेना अब उन आतंकवादियों को ठोक कर रहेगी.

उन्होंने कहा कि झारखंड और केंद्र में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी. सम्मेलन को मुख्य रूप से स्थानीय विधायक विमला प्रधान ने भी संबोधित किया. उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह 2019 में फिर से भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुट जाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola