मनरेगा के काम से कतरा रहे हैं मजदूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2018 8:33 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी प्रखंड समिति के तत्वावधान में मनरेगा दिवस पर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय के समीप धरना दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनूप लकड़ा ने की. धरना में जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह रोहिल्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि राज्य में लोग भूख से मर रहे हैं, लेेकिन सरकार […]

विज्ञापन
सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी प्रखंड समिति के तत्वावधान में मनरेगा दिवस पर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय के समीप धरना दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनूप लकड़ा ने की. धरना में जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह रोहिल्ला मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि राज्य में लोग भूख से मर रहे हैं, लेेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है.
कांग्रेस पार्टी ने लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से मनरेगा चालू किया था, किंतु आज लोग मनरेगा में काम नहीं करना चाह रहे हैं. मनरेगा में मजदूरी भुगतान इतनी जटिल कर दी गयी है कि मजदूर काम करने से कतरा रहे हैं. साथ ही राशि की भी बढ़ोतरी नहीं की गयी है.
उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य शराब बंदी कर रहे हैं और यहां सरकार शराब बेच रही है. दिलीप तिर्की ने कहा कि मनरेगा के नाम पर सरकार मजदूरों को ठगने का काम कर रही है. सरकार की हर नीति फेल हो चुकी है. खुशी राम ने कहा कि आम बजट से इस बार लोगों को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है.
धरना के बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. धरना में मुख्य रूप से रावेल लकड़ा, सुशील लकड़ा, कात्यानी प्रसाद,रोसा केरकेट्टा, अरुणा डुंगडुंग, शीला देवी, जोलिभा लकड़ा, हेमंत एक्का, सुधीर कुजूर,आमलुस एक्का, कौशल किशोर रोहिल्ला व राफैल मिंज के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola