आरोपियों को संरक्षण दे रही है सरकार : तुलसी
Updated at : 31 Jan 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. सिमडेगा में झािवमो ने धरना दिया सिमडेगा : अनुमंडल कार्यालय के समीप झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना दिया. भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपी अधिकारियों को बरखास्त करने की मांग की गयी. धरना में मोर्चा जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि सरकार चारा घोटाला एवं अन्य योजनाओं में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों […]
विज्ञापन
विरोध. सिमडेगा में झािवमो ने धरना दिया
सिमडेगा : अनुमंडल कार्यालय के समीप झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना दिया. भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपी अधिकारियों को बरखास्त करने की मांग की गयी. धरना में मोर्चा जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि सरकार चारा घोटाला एवं अन्य योजनाओं में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को संरक्षण दे रही है. उनके कारनामों पर लीपापोती की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए.
धरना के बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में आरोपी अधिकारियों को बरखास्त करने की मांग के अलावा पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, धान क्रय केंद्र को प्रभावी बनाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं.
धरना में मुख्य रूप से रफीक अंसारी, राजेश डुुंगडुंग, राजेश सोरेंग, कंचन रानी एक्का, शोएब अंसारी, मार्शल मुंडू, जकरियस कंडुलना, निलेश तिर्की, हीरामनी देवी, सीता राम, देवनंदन केवट, सिकंदर ग्वाला, वीरेंद्र यादव, पैतुस सोरेंग, बेंजामिन लकड़ा, सुमेश्वर प्रसाद व सीता राम दास के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




