गांधी मेले में उमड़ रही है लोगों की भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2018 8:10 AM
मारुति सर्कस व ड्रेगन झूला है आकर्षण का केंद्र सिमडेगा : गणतंत्र दिवस पर लगे ऐतिहासिक गांधी मेला में सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मेला परिसर लोगों से खचाखच भरा नजर आया. मेले में विभिन्न प्रकार के खेल तमाशे व विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी गयी हैं. लोग अपने दोस्तों के साथ एवं […]
मारुति सर्कस व ड्रेगन झूला है आकर्षण का केंद्र
सिमडेगा : गणतंत्र दिवस पर लगे ऐतिहासिक गांधी मेला में सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मेला परिसर लोगों से खचाखच भरा नजर आया. मेले में विभिन्न प्रकार के खेल तमाशे व विभिन्न प्रकार की दुकानें लगायी गयी हैं.
लोग अपने दोस्तों के साथ एवं अपने रिश्तेदारों के साथ मेला का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं. लोग जम कर खरीदारी भी कर रहे हैं तथा खेल तमाशों का आनंद भी उठा रहे हैं. बिजली चालित झूला, ड्रेगन झूला, मारुति सर्कस व मैजिक शो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मेले में झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बंगाल व आेड़िशा समेत अन्य राज्यों से आये दुकानदारों ने दुकान लगायी हैं. खिलौने की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जो विशेष रूप से बच्चों को आकर्षित कर रहा है.
मेले में कपड़ा, बरतन, जूता-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक व बैग के अलावा अन्य प्रकार की कई दुकानें लगायी गयी हैं. मेला घूमने के साथ-साथ लोग एक से बढ़ कर एक व्यंजनों का भी आनंद उठा रहे हैं. मेले में कोलकाता की भेल पुरी की धूम है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश का खजला की भी खरीदारी की जा रही है. मेले में प्रशासन द्वारा भी कृषि विकास मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विभाग के अलावा विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाये गये हैं. पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मेले में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










