अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत
Updated at : 19 Jan 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्घटना. पहली घटना सोय सेमरटोली में हुई, दूसरी प्लस टू स्कूल के समीप घटना बानो थाना क्षेत्र की बानो : बानो थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. पहली घटना में सोय सेमरटोली में ट्रैक्टर की चपेट में आने से […]
विज्ञापन
दुर्घटना. पहली घटना सोय सेमरटोली में हुई, दूसरी प्लस टू स्कूल के समीप
घटना बानो थाना क्षेत्र की
बानो : बानो थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. पहली घटना में सोय सेमरटोली में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला मजदूर 50 वर्षीया कोनसोदे निवासी सोमारी बागे की मौत हो गयी. घटना सुबह दस बजे की है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. वहीं दूसरी घटना प्लस टू विद्यालय के समीप घटी. इसमें स्कूटी व टाटा मैजिक के बीच टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया.
घटना के संबंध में बताया गया कि स्कूटी सवार बानो से लचरागढ़ की ओर जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे टाटा मैजिक वाहन से भिड़ंत हो गयी. घटना लगभग पांच शाम की है. टक्कर में युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. युवक की पहचान आधार कार्ड के मुताबिक सुवर्ण हेमरोम कोकर रांची निवासी के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी होने पर बानो पुलिस घटनास्थल पहुंची कर टाटा मैजिक को अपने कब्जे में ले लिया है. घायल की पहचान नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




