Seraikela Kharsawan : कोहिनूर के कामगारों का 3 माह से वेतन बकाया, धरना पर बैठे

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से कामगारों को सेफ्टी शू नहीं दिया है.

विज्ञापन

चौका.

खुंचीडीह स्थित कोहिनूर स्टील कंपनी में कार्यरत कामगारों को तीन महीने का पेमेंट नहीं दिए जाने पर बुधवार को कामगार कंपनी के एचआर ऑफिस के समीप धरने पर बैठ गये. कामगारों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने मार्च से मई तक का पेमेंट नहीं किया है. इपीएफ 2018 से जमा नहीं किया गया है, इएसआइ भी पेमेंट से काटता है लेकिन कंपनी जमा नहीं करती है. इलाज कराने में दिक्कत हो रही है. पिछले दो वर्षों से कामगारों को सेफ्टी शू नहीं दिया है. कामगारों ने बताया कि जबतक इस समस्या का समाधान नहीं होता है, तबतक कई भी कामगार काम नहीं करेंगे. मौके पर गुरुपद महतो, वृहस्पति महतो, कालीचरण महतो, दीपक महतो, समीर महतो, भरत महतो, अजीत महतो, दुर्गा चरण महतो, अमित महतो, बका महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola