Seraikela Kharsawan News : नवकुंज में उमड़ी भीड़, राधा-गोविंद के लगे जयकारे
Updated at : 26 Feb 2026 11:25 PM (IST)
विज्ञापन

कुचाई. डोरो में हरिनाम संकीर्तन, राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन
खरसावां
. कुचाई प्रखंड के डोरो गांव में 23 फरवरी से आयोजित श्रीश्री हरिनाम संकीर्तन सह नव कुंज महायज्ञ में भक्ति और श्रद्धा का अनोखा रंग देखने को मिल रहा है. नव कुंज में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. नौ मंडपों में राधा-कृष्ण की पूजा और संकीर्तनइस धार्मिक आयोजन में नौ अलग-अलग मंडप बनाए गए हैं, जहां राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना और हरिनाम संकीर्तन किया जा रहा है. मुख्य मंदिर में हवन कर आहुति दी जा रही है, वहीं झारखंड और बंगाल के विभिन्न संकीर्तन मंडलियों द्वारा राधा-गोविंद नाम जाप किया जा रहा है. श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा गांव “राधे-राधे, कृष्णा-कृष्णा, राधा-गोविंद” के जयघोष से गूंज रहा है. समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से संकीर्तन, आरती और रात्रि जागरण की व्यवस्था की गयी है.
नौ दिन का महायज्ञ, 4 मार्च को होगा समापन :
यह महायज्ञ 23 फरवरी से शुरू हुआ और 4 मार्च को धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ समापन होगा. आयोजन के दौरान निरंतर राधा-गोविंद नाम यज्ञ का संचालन किया जा रहा है. इस दौरान मुख्य पुजारी मकरू ठाकुर समेत गांव के कई गणमान्य व्यक्ति जैसे मंगीलाल महतो, मान गोविंद महतो, ईश्वर महतो, शैलेश महतो, अमित महतो, कपिल महतो, दिवाकर महतो, लक्ष्मण महतो, कमलेश्वर महतो, लोकनाथ महतो, दिनेश महतो, राजेश महतो, प्रभाक महतो, कृष्णा महतो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हैं. नव कुंज में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है. ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं और गांव में उत्साह का वातावरण बना हुआ है.खरसावां में हरिनाम संकीर्तन दो से, तैयारी जोरों पर
खरसावां. खरसावां के रेंगोगोडा में गांव में दो से पांच मार्च तक 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किय जाएगा. दो मार्च को गंधाधिवास के साथ इसकी शुरुआत होगी, जबकि पांच मार्च को धुलौट व कुंज विसर्जन के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन किया जाएगा. इस बार पश्चिम बंगाल के मां मनसा महिला संप्रदाय जोगाडांग, राधा-कृष्ण महिला कीर्तन संप्रदाय पुरुलिया, काजोलरानी महतो, महिला संकीर्तन दल मेदनीपुर अलावे पूर्णचरण प्रधान संकीर्तन दल मधुसाई (चक्रधरपुर), पाटाहेंसल संकीर्तन दल व राधागोविंद संकीर्तन पार्टी रेंगोगोड़ा की टीम द्वारा संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. ईधर हरिनाम संकीर्तन के सफल आयोजन को लेकर संकीर्तन समिति का गठन किया गया है. आशीष महतो को अध्यक्ष, शैलेश प्रधान को उपाध्यक्ष, जितेंद्र महतो को सचिव, ठाकुर महतो को महासचिव, दिनाश बानरा कोउप सचिव, मिथुन प्रधान को कोषाध्यक्ष, गेंदालाल प्रधान को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है.कदमडीहा में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन आज से
सरायकेला. सरायकेला की छोटादावना पंचायत के कदमडीहा गांव में श्रीश्री हरि संकीर्तन समिति की ओर से शुक्रवार से 16 प्रहर राधा गोविंद अखंड युगल नाम संकीर्तन का आयोजन होगा. संकीर्तन की पूर्णाहुति 1 मार्च को धुलोट के साथ होगी. जानकारी देते हुए छोटादावना पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो ने बताया कि गांव में फाल्गुन मास के एकादशी पर युगल नाम संकीर्तन का आयोजन होता है. गंधाधिवास के साथ अखंड युगल नाम संकीर्तन का शुभारंभ होता है. शुक्रवार को नामारंभ के साथ संकीर्तन शुरू होगा जो 28 फरवरी तक चलेगा. 1 मार्च को धुलोट के साथ पूर्णाहुति दी जायेगी. मौके पर संकीर्तन समिति के अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, ग्राम प्रधान साहेब राम महतो, वनविहारी महतो, गुड़धा महतो आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




