Seraikela Kharsawan News : निरीक्षण के दौरान छात्राएं बाहर से ला रही थीं पानी, शिक्षकों को फटकारा

Updated:
विज्ञापन

मोटर खराब होने से स्कूल में पेयजल संकट, छात्रावास में रहती हैं 340 छात्राएं

विज्ञापन

चांडिल. चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को पेयजल व्यवस्था की खामियां उस समय उजागर हुईं, जब प्रखंड की बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पाया कि चापाकल का मोटर खराब होने के कारण छात्राओं को स्कूल परिसर के बाहर से पानी लाना पड़ रहा था. कुछ छात्राएं तालाब में बर्तन धोती भी मिलीं. बीडीओ ने स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित शिक्षकों को फटकार लगायी और निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में छात्राओं को स्कूल से बाहर न भेजा जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

340 छात्राओं के लिए तुरंत समाधान

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू में कक्षा छह से बारह तक करीब 340 छात्राएं अध्ययनरत हैं. जानकारी के अनुसार मोटर बीती रात जल जाने से पेयजल संकट उत्पन्न हुआ. बीडीओ ने तत्काल कंटीजेंसी फंड से नया मोटर लगाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को बुलाकर नया बोरिंग कराने और हैंडवॉश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. वर्तमान में एक अन्य खराब चापाकल की मरम्मत करा दी गयी है, जिससे छात्राओं को पानी उपलब्ध हो रहा है. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि 26 फरवरी तक नया मोटर भी लग जाएगा.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola