Seraikela Kharsawan News : स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं छात्राएं : डॉ देइ

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला: महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

खरसावां. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला की ओर से महिला महाविद्यालय सरायकेला-खरसावां में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ स्पार्कलीन देइ ने तंबाकू से होने वाले सभी प्रकार के बीमारियों के बारे में बताते हुए छात्राओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी. साथ ही कहा कि अपने अपने आस-पास के लोगों को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें. युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलायी. डॉ विशाल ने एनीमिया को दूर भगाने के लिए उपायों पर भी चर्चा की. एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने के लिए आयरन, विटामिन बी12 और फॉलिक एसिड से भरपूर आहार लेने व अपने भोजन में पालक, बीट्स, अनार, गुड़, चना, खजूर, हरी सब्जियां, दालें और सूखे मेवे शामिल करने की अपील की. इस अवसर पर कॉलेज के छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें सुभद्रा लोहार को प्रथम, रीमा नायक को द्वितीय व संचिता पुष्टी को तृतीय पुरस्कार मिला. साथ ही महाविद्यालय में मेडिकल टीम ने एनीमिया टेस्ट भी किया. हिमोग्लोबिन की कमी पाये जाने वाले छात्राओं को कैल्शियम तथा फॉलिक एसीड़ की दवाइयां दी. इतिहास विभाग की शिक्षिका हेमा सुजाता लकड़ा, भूगोल विभाग की शिक्षिका प्रेमा नूतन गाड़ी, हिन्दी विभाग की शिक्षिका डॉ श्वेत लता, इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ चंद्रशेखर राय तथा महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola