Seraikela Kharsawan News : संजय नदी के पुल पर 20 घंटे बाद शुरू हुई आवाजाही

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 Jun 2025 10:58 PM

विज्ञापन

सरायकेला : अब खतरे के निशान से नीचे बह रहीं नदियां, लेकिन बहाव तेज

विज्ञापन

खरसावां. सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर खापरसाही गांव के पास संजय नदी का पुल करीब 20 घंटे तक डूबा रहा. इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा. गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे के आस-पास पुल डूब गया. गुरुवार को रातभर नदी का पानी पुल के ऊपर से बहता रहा. शुक्रवार सुबह सात बजे के बाद नदी का पानी पुल से नीचे उतरा. तब जा कर सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर आवागमन चालू हुआ है. वहीं खरसावां-सीनी व खरसावां उकरी के बीच बने सोना नदी का पुल भी रात भर डूबा रहा. शुक्रवार की सुबह नदी का जलस्तर कम होने के बाद इन दोनों मार्गों पर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया. हालांकि, अब भी नदी में तेज बहाव है. हालांकि, दोनों ही नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola