खरसावां में बीजेपी का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 30-31 मई को आयोजित

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 30 व 31 को होगी आयोजित
Seraikela Kharsawan News: भाजपा जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 30-31 मई को खरसावां में आयोजित होगा. इसको लेकर जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की और कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिला के भाजपा कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की. इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन लिया.
खरसावां में 30-31 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने अर्जुन मुंडा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा मुंडा को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का आमंत्रण दिया. बताया गया कि 30 और 31 मई को खरसावां स्थित आकर्षणी विश्रामागार परिसर में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होना है.

150 कार्यकर्ता होंगे शामिल, आधुनिक विषयों पर मिलेगा प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे. कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास, नई राजनीतिक चुनौतियों, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
कई भाजपा नेता रहे उपस्थित
इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, रीतिका मुखी, शंभु मंडल, अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत
यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










