Hajipur News : जिला परिषद उपाध्यक्ष की फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर में टक्कर, ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत

Author Kaif ahmed|Edited by System
Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

दुर्घटनाग्रस्त वाहन

Hajipur News : सड़क दुर्घटना में बड़ा हादसा, उपाध्यक्ष की गाड़ी क्षतिग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन

Hajipur News (कैफ अहमद): भगवानपुर थाना क्षेत्र के अड्डा चौक के समीप बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिला परिषद वैशाली के उपाध्यक्ष मनोज राय की फॉर्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में गाड़ी चालक सतीश कुमार की मौत हो गई. मृतक सतीश मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी और गिट्टी लदे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक स्कूटी से भी टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना में फॉर्च्यूनर चालक सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हादसे के वक्त जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोज राय गाड़ी में सवार नहीं थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं हादसे के बाद सदर अस्पताल जिला परिषद के अध्यक्ष आशुतोष कुमार और समेत अन्य लोग पहुंचे हैं.

Also Read : Gopalganj News : बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन