वैशाली के 20 आदर्श विद्यालयों का लोकार्पण आज, सीएम सम्राट चौधरी बेगूसराय से करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Author Kaif ahmed|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय वैशाली की तस्वीर

समाहरणालय वैशाली की तस्वीर

Vaishali Saraswati Vidya Niketan Inauguration : वैशाली जिले में आज 20 नए सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का लोकार्पण किया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे. इन विद्यालयों का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है.

विज्ञापन

Vaishali Saraswati Vidya Niketan Inauguration : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत वैशाली जिले में स्थापित 20 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का लोकार्पण आज होगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से ऑनलाइन माध्यम से इन विद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.

आज 20 आदर्श विद्यालयों का होगा वर्चुअल लोकार्पण

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत वैशाली जिले में स्थापित 20 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का लोकार्पण आज किया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगूसराय से ऑनलाइन माध्यम के जरिए इन विद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. इन विद्यालयों का उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और समग्र शिक्षा उपलब्ध कराना है.

जिले के 15 प्रखंडों और हाजीपुर में स्थापित हुए विद्यालय

जिले में भगवानपुर, बिदुपुर, चेहराकलां, देसरी, गोरौल, जंदाहा, लालगंज, महनार, महुआ, पटेढ़ी बेलसर, पातेपुर, राघोपुर, राजापाकर, सहदेई बुजुर्ग और वैशाली प्रखंड में एक-एक सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) स्थापित किया गया है. वहीं हाजीपुर प्रखंड में पांच सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) बनाए गए हैं.

विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं की गईं पूरी

विद्यालयों में भवन, कक्षाएं, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वच्छता, फर्नीचर, कार्यालय संचालन, कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा, नामपट्ट, सुरक्षा और अन्य आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को उद्घाटन कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रखने का निर्देश दिया है. कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे.

Also Read : वैशाली: प्रेमी के दरवाजे पर परिजन समेत पहुंची गर्लफ्रेंड, शादी के बाद प्रेमिका को छोड़कर फरार हुआ युवक


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन