हाजीपुर: बाढ़ के बीच बोट से गांव पहुंचे चिराग पासवान, 1,000 परिवारों को बांटा सूखा राशन

Updated:
विज्ञापन

एसडीआरएफ बोट से बाढ़ का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने वैशाली के बाढ़ प्रभावित सरायपुर में 1,000 परिवारों को राहत सामग्री बांटी और सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Chirag Paswan : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर सांसद चिराग पासवान शुक्रवार को वैशाली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे. उन्होंने बोट से सरायपुर पंचायत के सुदूर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और करीब 1,000 परिवारों के बीच सूखा राशन एवं आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

केंद्रीय मंत्री ने प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.

जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय मंत्री को जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति और प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने नावों के परिचालन, सामुदायिक रसोई और प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था से भी अवगत कराया.

हाजीपुर के सरायपुर में राहत सामग्री वितरण करते केंद्रीय मंत्री | Prabhat Khabar Network
राहत सामग्री वितरण करते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान | Prabhat Khabar Network

राहत शिविर और सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण

सरायपुर से लौटने के बाद चिराग पासवान ने गंगाब्रिज थाना के समीप संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र और राहत शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

बाढ़ पीड़ित बच्चों के साथ बैठकर खाया खाना

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया. उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली. इस दौरान राहत शिविर में मौजूद लोगों से भी उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली.

प्रशासन राहत कार्यों की कर रहा निगरानी

जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है. प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने, सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने और सुरक्षित आवागमन के लिए नावों के परिचालन समेत जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.

इस दौरान बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान, एमएलसी असरफ अंसारी, जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन