वैशाली में चंवर में काम करने गई महिला को सांप ने डंसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन

बिहार के जंदाहा में खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप के काटने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।

विज्ञापन

Hajipur News : जंदाहा के महिसौर थाना क्षेत्र के सैदपुर धनघट्टा गांव में चंवर में काम करने गई एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया. सर्पदंश के बाद महिला मौके पर ही बेहोश हो गई. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित प्रभात तारा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान गांव निवासी अशोक पासवान की 42 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम करने के दौरान सांप ने डंसा

परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर कौशल्या देवी अन्य महिलाओं के साथ चंवर में काम करने गई थीं. काम करने के दौरान अचानक किसी जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया. सर्पदंश के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ीं. साथ में काम कर रही महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी.

जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले गए. अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव लेकर वापस गांव लौट आए.

शव पहुंचते ही घर पर जुटी भीड़

महिला का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि कौशल्या देवी के पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं.

मुखिया प्रतिनिधि ने परिजनों को दी सांत्वना

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया सीता देवी के पति राजीव रंजन राय उर्फ जीतू राय मृतका के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और अंत्येष्टि के लिए सहयोग राशि प्रदान की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन