Gopalganj News : बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

मुक्त कराए गए बाल श्रमिक

Gopalganj News : बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

विज्ञापन

Gopalganj News (सुरेश कुमार राय) : स्थानीय पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बाल श्रम के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. भोरे के थाना रोड स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर ‘धावा दल’ ने दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है. इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और नियोजकों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर धावा दल ने की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, श्रम विभाग को थाना रोड स्थित कुछ दुकानों में नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में धावा दल की टीम का गठन किया गया, जिसमें भोरे थाना की पुलिस टीम भी शामिल हुई. टीम ने थाना रोड स्थित रवि जनरल स्टोर एंड बीके गारमेंट्स तथा कोलकाता स्वीट्स हाउस में अचानक छापेमारी की. इस दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से एक-एक बाल श्रमिक को काम करते हुए पाया गया, जिन्हें टीम ने तुरंत अपने संरक्षण में ले लिया.

तत्काल आर्थिक सहायता और FIR का निर्देश

श्रम विभाग की टीम ने बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों नियोजकों (दुकान मालिकों) के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही, रेस्क्यू किए गए प्रत्येक बाल श्रमिक को तात्कालिक राहत के रूप में 3-3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है.

अधिकारी का बयान

“बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है. बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नियोजकों को बख्शा नहीं जाएगा. मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर आगे की पुनर्वास प्रक्रिया पूरी की जा रही है. क्षेत्र में आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा.” – नंदिनी कुमारी, श्रम पदाधिकारी, भोरे.

Also Read : Gopalganj News : भोरे में सनसनी, बाइक सवार बदमाशों पर कार का पीछा कर फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन