गोपालगंज के कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपये,15 सितंबर तक करें आवेदन, बस करना होगा ये काम

सरकारी स्कूल में पढ़ते बच्चे
Gopalganj INSPIRE Award-MANAK Scheme : गोपालगंज के विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत अपने वैज्ञानिक नवाचार दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. चयनित छात्रों को प्रोटोटाइप बनाने के लिए 10 हजार रुपये की सीधी प्रोत्साहन राशि बैंक खाते में दी जाएगी. योजना के लिए आवेदन 15 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे.
Gopalganj INSPIRE Award-MANAK Scheme : गोपालगंज जिले के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत अपने वैज्ञानिक नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. चयनित विद्यार्थियों को प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी.
विद्यार्थियों को मिलेगा नवाचार दिखाने का अवसर
विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत गोपालगंज जिले के सरकारी, निजी और अनुदानित विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों से अभिनव आइडिया आमंत्रित किए जाएंगे. प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम पांच श्रेष्ठ नवाचारों का चयन कर ऑनलाइन भेजा जाएगा.
चयनित छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपये
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने वैज्ञानिक आइडिया का प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है.
15 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड होंगे आवेदन
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ ने जिले के सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. निर्देश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयनित नवाचार 15 जुलाई से 15 सितंबर 2026 तक इंस्पायर अवार्ड के ईएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे.
विद्यालयों में होगी नवाचार प्रतियोगिता
जिन विद्यालयों का ईएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है, उन्हें 20 जुलाई 2026 तक पंजीकरण पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद 30 जुलाई 2026 तक सभी विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय नवाचार प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता में चयनित पांच श्रेष्ठ आइडिया विद्यालय प्रधान और नोडल शिक्षक के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे.
बीईओ और जिला स्तर पर होगी निगरानी
सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों के नवाचार पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें. वहीं डीपीओ सह जिला नोडल पदाधिकारी ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा कर योग्य नवाचारों को राज्य स्तर के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार को भेजेंगे.
Also Read : जेपीयू सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म जमा करने का अंतिम मौका, 28 जुलाई से होगी परीक्षा, देखिए शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










