बिहार में घर की छत पर पहुंची स्कॉर्पियो, वीडियो देख आनंद महिंद्रा बोले- ‘नेक्स्ट लेवल’ पार्किंग
बिहार के गोपालगंज में एक व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो को दो मंजिला मकान की छत पर पार्क किया
बिहार के गोपालगंज में एक दो मंजिला मकान की छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक खड़ी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस अनोखे तरीके को देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 'नेक्स्ट लेवल' पार्किंग कहा, लेकिन सुरक्षा पर भी चिंता जताई है.
Mahindra Scorpio Viral Parking बिहार के गोपालगंज में एक दो मंजिला मकान की छत पर महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक खड़ी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अनोखे तरीके से SUV को छत तक पहुंचाने का यह वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक भी पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने इस पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए ‘नेक्स्ट लेवल’ पार्किंग कहा. हालांकि, उन्होंने वाहन के वजन को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता भी जताई और लोगों को ऐसा करने से बचने की सलाह दी है.
वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि गोपालगंज के मनोज यादव इजराइल में काम करते हैं. उस समय वे घर से बाहर थे. परिवार के मुताबिक, घर पर SUV चलाने वाला कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था. ऐसे में परिवार ने क्रेन की मदद से महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल छत पर पहुंचा दिया.
आनंद महिंद्रा ने कहा-‘नेक्स्ट लेवल’ पार्किंग
SUV को क्रेन के जरिए घर की छत पर चढ़ाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो जब आनंद महिंद्रा तक पहुंचा तो उन्होंने भी इस अनोखी पार्किंग पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसे ‘नेक्स्ट लेवल’ पार्किंग कहा. हालांकि, इसके बाद आनंद महिंद्रा ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठाया है. उन्होंने चिंता जताई कि क्या मकान की छत SUV जैसे भारी वाहन का वजन सहने के लिए बनाई गई थी. उन्होंने लोगों को साफ तौर पर ऐसी कोशिश अपने घर पर नहीं करने की सलाह दी है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी लिए मजे
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने परिवार के अपनी SUV के प्रति लगाव की तारीफ की, तो कुछ ने छत पर इतनी भारी गाड़ी खड़ी करने की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आम बिहारी की क्षमता को कम नहीं आंकना चाहिए. एक अन्य यूजर ने इसे देश में सिविक सेंस और कानून-व्यवस्था की स्थिति से जोड़कर टिप्पणी की. वहीं, कुछ यूजर्स ने SUV के प्रति परिवार के लगाव को लेकर भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ कार की पार्किंग नहीं, बल्कि उसके प्रति भावनात्मक जुड़ाव है.
Also Read : Bihar Politics: BJP के गढ़ में PK का दांव, पटना शिक्षक MLC सीट पर दिव्या ज्योति को उतारने की तैयारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए