गोपालगंज में दूसरे दिन भी आनंद पुष्कर का जनसंपर्क, शिक्षकों की समस्याओं को राज्यपाल तक पहुंचा कर करएंगे समाधान

Updated:
विज्ञापन

परिसदन में शिक्षकों से संवाद करते आनंद पुष्कर व अन्

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जदयू प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने गोपालगंज में लगातार दूसरे दिन जनसंपर्क किया. उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया. आगामी चुनाव के लिए सर्किट हाउस में रणनीति बनाई गई.

विज्ञापन

गोपालगंज में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने जिले में लगातार दूसरे दिन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मांझा, बरौली और सिधवलिया प्रखंड का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात की और आगामी शिक्षक निर्वाचन परिषद चुनाव में समर्थन मांगा.

विज्ञापन

फूल-माला और अंगवस्त्र से हुआ स्वागत

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न जगहों पर शिक्षकों ने ई. आनंद पुष्कर का फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें समर्थन देने का भरोसा भी दिलाया. आनंद पुष्कर ने शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की.

शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का दावा

आनंद पुष्कर ने कहा कि अपने पिता स्व. केदारनाथ पांडेय के निधन के बाद से वह लगातार शिक्षकों के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को विभाग, सरकार और राज्यपाल तक पहुंचाने का प्रयास करते रहे हैं. उनके अनुसार, कई मांगों पर सफलता मिली है, जबकि अन्य मामलों में प्रक्रिया जारी है.

सर्किट हाउस में बनी चुनावी रणनीति

दिनभर के क्षेत्र भ्रमण के बाद गोपालगंज सर्किट हाउस में शिक्षकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें आगामी चुनाव को लेकर रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए.

भाजपा और जदयू नेताओं से की मुलाकात

इस दौरान भाजपा विधायक सुभाष सिंह, भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय और पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू से शिष्टाचार मुलाकात भी हुई. कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, भाजपा नेता राजू चौबे, दीपक कुमार दिपु, जदयू नेता राधेश्याम सहनी, डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्राचार्य मित्रानंद आर्य, शिक्षक नेता मंगल ठाकुर, विनोद कुमार तिवारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन