गोपालगंज के हथुआ में डाकघर का जर्जर छत गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी, टला हादसा

Updated:
विज्ञापन

डाकघर का मालवा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के हथुआ नगर में एक पुराने डाकघर की छत का जर्जर हिस्सा गिर गया, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों में अफरातफरी मच गई. गनीमत रही कि घटना के समय कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन को लेकर चिंता जताई है.

विज्ञापन

गोपालगंज के हथुआ नगर के रत्नचक स्थित वर्षों पुराने डाकघर में गुरुवार को अचानक छत का जर्जर हिस्सा गिर गया. मलबा गिरने से डाकघर में अफरातफरी मच गई. घटना के समय डाकघर के कर्मी अपने काम में जुटे हुए थे. गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई कर्मी नहीं आया और सभी बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

लंबे समय से जर्जर है डाकघर का भवन

स्थानीय लोगों के अनुसार, डाकघर का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. भवन की छत और अन्य हिस्सों में जगह-जगह दरारें और टूट-फूट दिखाई दे रही हैं. इसके बावजूद भवन की मरम्मत या सुरक्षा को लेकर अब तक गंभीर पहल नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं.

फोटो  डाकघर का मालवा | Prabhat Khabar Network
डाकघर का मालवा

रोजाना पहुंचते हैं कर्मचारी और आम लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुराने भवन में डाकघर के कर्मियों के साथ-साथ प्रतिदिन डाक संबंधी काम के लिए आम लोगों का भी आना-जाना रहता है. ऐसे में भवन का कोई बड़ा हिस्सा गिरने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है.

घटना के बाद लोगों में बढ़ा डर

छत का हिस्सा गिरने की घटना के बाद डाकघर में कार्यरत कर्मियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है. लोगों का कहना है कि जर्जर भवन को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई थी. अब छत का हिस्सा गिरने के बाद खतरा और बढ़ गया है.

फोटो  डाकघर का मालवा | Prabhat Khabar Network
डाकघर का हाल बेहाल

सुरक्षित भवन में डाकघर चलाने की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जर्जर भवन का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है. लोगों ने कहा कि भवन की आवश्यक मरम्मत कराई जाए या फिर डाकघर को किसी सुरक्षित भवन में संचालित किया जाए.

समय रहते ध्यान देने की मांग

लोगों का आरोप है कि जर्जर भवन की समस्या पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया. उनका कहना है कि यदि भवन की स्थिति की पहले ही जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाते, तो ऐसी घटना से बचा जा सकता था. लोगों ने विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन