गोपालगंज में बेटे का फीस जमाकर जा रहे पति-पत्नी को वाहन ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में रोते बिलखते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहाँ बाइक सवार दंपती को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. वे अपने बच्चे की स्कूल फीस जमा करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों में मातम पसर गया.

विज्ञापन

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के दुल्दुलिया मोड़ के समीप एनएच-27 पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गयी. हादसा उस समय हुआ, जब दोनों अपने बच्चे की फीस जमा करने के लिए स्कूल जा रहे थे. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

मृतकों की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सरेया बिशुनपुर गांव निवासी सेराज मियां और उनकी पत्नी शकीला खातून के रूप में हुई है. बताया गया कि दोनों बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान दुल्दुलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

Image

दामाद के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे

परिजनों के अनुसार, सेराज मियां अपनी पत्नी शकीला खातून के साथ गोपालगंज के हरखुआ गांव स्थित अपने दामाद के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे. बुधवार की सुबह दोनों अपने बेटे हुसैन और बेटी नेहा से मिलने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान दुल्दुलिया मोड़ के समीप हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए.

Image

सड़क पर जुटी भीड़, आवागमन हुआ प्रभावित

दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं, हादसे के बाद एनएच-27 पर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा. सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है. पुलिस के अनुसार, मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गोपालगंज के हथुआ में डाकघर का जर्जर छत गिरा, बाल-बाल बचे कर्मी, टला हादसा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन