Gopalganj News : भोरे में सनसनी, बाइक सवार बदमाशों पर कार का पीछा कर फायरिंग का आरोप

प्रतीकात्मक तस्वीर
Gopalganj News : भोरे में दहशत, बाइक सवार बदमाशों ने कार का पीछा कर फायरिंग करने का आरोप
Gopalganj News (सुरेश कुमार राय) : भोरे थाना क्षेत्र के सिसई और दमकियां गांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 727बी पर देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सफेद रंग की कार का 10 से 15 बाइकों पर सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में पीछा किया. सभी लाठी डंडा से लैस थे. कार उत्तर प्रदेश के भिंगारी की तरफ से तेज रफ्तार में भोरे की ओर आ रही थी, जिसमें एक दंपति सवार थे. बदमाशों से घिरे कार सवार भोरे थाना क्षेत्र के तिवारी चफवा निवासी गौरव तिवारी किसी तरह जान बचाकर सीधे भोरे थाना पहुंचे. हालांकि, दमकियां गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवक वहां से वापस लौट गए थे. पीड़ित गौरव तिवारी ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित का आरोप है कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने डराने के लिए फायरिंग भी की.
थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय का बयान
घटना के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. हालांकि, स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने प्राथमिक जांच में गोली चलने की बात से साफ इनकार किया है. “मामले की लिखित शिकायत मिली है. पुलिस पूरी गंभीरता से घटना की जांच कर रही है. बाइक सवार कौन थे और कार का पीछा क्यों कर रहे थे, इसका पता लगाने के लिए रूट पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.” इस घटना के बाद से इलाके के लोग सहमे हुए हैं और पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
Also Read : Gopalganj News : RBI की पहल पर बैंक स्टाफ को मिला प्रशिक्षण, नोट विनिमय प्रक्रिया पर दी गई जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










