गोपालगंज: मांझा में उद्घाटन से पहले मॉडल विद्यालय में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से कंप्यूटर कक्ष जलकर खाक

Author Akhil srivastva|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
आग पर काबू पाते पुलिस कर्मी  | Prabhat Khabar Network

आग पर काबू पाते कर्मी | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के मांझा स्थित मॉडल स्कूल के स्टोर और कंप्यूटर कक्ष में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. उद्घाटन समारोह से ठीक पहले लगी इस आग ने लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

Gopalganj News : मांझा प्रखंड मुख्यालय स्थित माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल स्कूल के स्टोर एवं कंप्यूटर कक्ष में रविवार को उद्घाटन समारोह से पहले शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया.

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

आग की लपटें उठती देख विद्यालय कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था.

कंप्यूटर, फर्नीचर और दस्तावेज जलकर राख

आग लगने से कंप्यूटर, फर्नीचर, विद्युत उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री जलकर नष्ट हो गई. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. फिलहाल क्षति का आकलन किया जा रहा है.

पुलिस ने की जांच, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

घटना की सूचना मिलने पर मांझा थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.

उद्घाटन की तैयारियां हुईं प्रभावित

आग की घटना से विद्यालय में प्रस्तावित उद्घाटन समारोह की तैयारियां भी प्रभावित हुईं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर विद्यालय को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा परिसर की विद्युत व्यवस्था की तकनीकी जांच कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Akhil Srivastva

लेखक के बारे में

By Akhil Srivastva

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन