गोपालगंज : मीरगंज में रास्ते को लेकर विवाद, महिला के सिर पर दाब से वार का आरोप

Updated:
विज्ञापन

Attack on a Woman in Meerganj : गोपालगंज के मीरगंज में रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक महिला को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Attack on a Woman in Meerganj : गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के काशी समइल गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रास्ते के विवाद में महिला पर हमला

मीरगंज (गोपालगंज). काशी समइल गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शांति देवी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के अनुसार, वह घर के पास से बकरी चराने जा रही थीं, तभी गांव के अनिल साह, उनकी मां बिन्दा देवी और पत्नी लीलावती देवी ने रास्ता रोक लिया.

विवाद बढ़ने पर सिर पर दाब से वार का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, रास्ता रोकने के बाद आरोपितों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. विवाद बढ़ने पर अनिल साह ने हाथ में लिए तेज धारदार लोहे के दाब से उनके सिर पर वार कर दिया. हमले में शांति देवी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गयीं और बेहोश होकर गिर पड़ीं.

हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की सास सुंदरी देवी और जेठानी शीला देवी मौके पर पहुंचीं. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अनिल साह के पिता प्रभुनाथ साह उर्फ डोमा साह हाथ में हॉकी स्टिक लेकर उन्हें मारने की नीयत से दौड़े.

लोगों के जुटने पर मौके से भागे आरोपी

घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे. लोगों की भीड़ बढ़ती देख सभी आरोपित वहां से फरार हो गये. घायल शांति देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है.

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस ने शांति देवी के आवेदन के आधार पर अनिल साह, प्रभुनाथ साह उर्फ डोमा साह, बिन्दा देवी और लीलावती देवी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में कांड संख्या 458/2026 दर्ज की गयी है.

उप-निरीक्षक कर रहे मामले की जांच

मीरगंज थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच उप-निरीक्षक विजयकांत सिंह कर रहे हैं. पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है.

Also Read : गोपालगंज : हथुआ के नए SDPO राजेश कुमार ने संभाला पदभार, शराब और पशु तस्करी पर सख्ती का ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन