गोपालगंज: रिमझिम बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, जयघोष से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन
फोटो-2010- रथ यात्रा में जयकारा लगाते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

रथयात्रा में जयकारा लगाते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज में रिमझिम बारिश के बावजूद भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था, जिन्होंने जयघोषों और भक्तिमय संगीत के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। विशेष आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन

Lord Jagannath Rath Yatra : गोपालगंज रिमझिम बारिश और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच रविवार को शहर में भगवान श्रीजगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई. छवही खास स्थित इस्कॉन प्रचार केंद्र (श्री राधा माधव सेवा ट्रस्ट) से शुरू हुई यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ की रस्सी खींची. बारिश के बावजूद भक्तों की आस्था अटूट रही. हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और "जय जगन्नाथ" के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय बना रहा. रथयात्रा छवही मोड़, अरार मोड़ होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी.

बारिश भी नहीं रोक सकी श्रद्धालुओं की आस्था

दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल रहे. भक्त बारिश में भीगते हुए भगवान के दर्शन करते रहे. कई स्थानों पर रथ पर पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया, जबकि श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी यात्रा में उल्लेखनीय भागीदारी रही. जगह-जगह पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय रहा पूरा वातावरण

रथयात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीतों और कीर्तन से पूरे मार्ग को भक्तिमय बनाए रखा. श्रद्धालु नृत्य-कीर्तन करते हुए रथ के साथ आगे बढ़ते रहे. इस्कॉन के स्वयंसेवक यात्रा के संचालन में सक्रिय रहे, जबकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा.

विशेष आरती के बाद हुआ महाप्रसाद वितरण

अरार रोड स्थित पार्टी ज़ोन पहुंचने पर भगवान श्रीजगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा की विशेष आरती की गई. इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा.

हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

आयोजन समिति के अनुसार रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस अवसर पर अध्यक्ष अमित प्रभु, राजीव रंजन सिंह, नवकिशोर प्रभु, रूपचैतन्य प्रभु, भाजपा नेता रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, ब्रज पांडेय, राणा सिंह, विकास आर्य, विजय आर्य, नितेश गुप्ता, कुणाल, ओमकार, कृष्ण, अमित रुंगटा, रंजीत सिंह, राजन कुमार, अनिकेत सिंह, अनीश सिंह, कुमार आर्या, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन