गोपालगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

Author Suresh rai|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

बारिश के बाद खेतों में भरा पानी

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के लिए मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिले के सभी 14 प्रखंडों में मध्यम बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Gopalganj News : मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने गोपालगंज जिले के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिले के सभी 14 प्रखंड अलर्ट के दायरे में

मौसम विभाग के अनुसार इस चेतावनी का प्रभाव गोपालगंज जिले के सभी 14 प्रखंडों में देखने को मिल सकता है. इनमें उचकागांव, गोपालगंज सदर, थावे, फुलवरिया, कटेया, विजयीपुर, मांझा, सिधवलिया, बैकुंठपुर, कुचायकोट, भोरे, पंचदेवरी, हथुआ और बरौली शामिल हैं. विभाग ने बैकुंठपुर और कुचायकोट को अधिक प्रभावित क्षेत्र बताया है, जबकि भोरे प्रखंड में भी मौसम का असर अधिक रहने की संभावना जताई गई है.

मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति में खुले मैदान, खेत, नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों के आसपास जाने से बचें. बारिश शुरू होते ही किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें.

पेड़ों और बिजली के खंभों से रहें दूर

विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी और वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है. तेज हवा के कारण बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. ऐसे में बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मर और अन्य धातु की संरचनाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

किसानों को खेतों में काम रोकने की सलाह

मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खेतों में कृषि कार्य न करें. यदि किसान पहले से खेत में मौजूद हों तो मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. विभाग ने कहा है कि मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

Also Read : सीवान में झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपनी 50 प्रतिशत के पार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन