पहली बारिश में उखड़ी मीरगंज–समउर सड़क, लाइन बाजार के पास जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

Author Prashant pathak|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

मीरगंज समउर सड़क पर लाइन बाजार के समीप उखड़ी हुई पिच व जल जमाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gopalganj News : मानसून की पहली बारिश ने गोपालगंज की मीरगंज–समउर सड़क की बदहाली उजागर कर दी है. लाइन बाजार के पास जलजमाव और उखड़ी पिच के कारण राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. यह सड़क पश्चिमी गोपालगंज की लाइफलाइन मानी जाती है, जिस पर गड्ढों में भरे पानी से हादसे बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News : मानसून की शुरुआत और बरसात की पहली फुहार ने ही मीरगंज–समउर मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है. खासकर लाइन बाजार के समीप सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है. जगह-जगह जलजमाव और उखड़ी हुई पिच की परत के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पश्चिमी गोपालगंज की लाइफलाइन मानी जाती है यह सड़क

यह सड़क भले ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन आती हो, लेकिन इस पर वाहनों का दबाव किसी राष्ट्रीय राजमार्ग से कम नहीं है. मीरगंज, सीवान और छपरा के लोगों को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग है. इसके अलावा गोपालगंज जिले के पश्चिमी क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए यह सड़क लाइफलाइन का काम करती है. दैनिक आवागमन, व्यापारिक गतिविधियां और आवश्यक सेवाएं काफी हद तक इसी मार्ग पर निर्भर हैं.

गड्ढों में भरा पानी बना हादसों की वजह

लाइन बाजार के पास सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. हल्की बारिश होते ही ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे सड़क का सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. गंदे पानी के जलजमाव के कारण बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक आए दिन संतुलन खोकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है.

राहगीरों को भी हो रही भारी परेशानी

बारिश के दौरान बड़े वाहनों के गुजरने पर गड्ढों में भरा गंदा पानी राहगीरों पर उछल जाता है. इससे लोगों को रोजाना असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और कई बार इसे लेकर विवाद की स्थिति भी बन जाती है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.

Also Read : जमीन के टुकड़े के लिए एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला, लाठी-डंडे से मारपीट में सभी घायल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन