गोपालगंज: बैकुंठपुर सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, टीबी स्क्रीनिंग में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर टीम की सराहना
फोटो-2002- सीएचसी में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर का अवलोकन करते सीएस | Prabhat Khabar Network
सिविल सर्जन डॉ. मो. इस्रायल ने बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. टीबी स्क्रीनिंग में बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. मो. इस्रायल ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की जांच
निरीक्षण की शुरुआत सिविल सर्जन ने उपस्थिति पंजी और ड्यूटी रोस्टर के मिलान से की. इस दौरान सभी चिकित्सक समय पर उपस्थित मिले. इसके बाद उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, टीबी स्क्रीनिंग कक्ष, पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
टीबी स्क्रीनिंग में बेहतर प्रदर्शन पर सराहना
टीबी स्क्रीनिंग की प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य से अधिक उपलब्धि मिलने पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की. उन्होंने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी जांच और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया.
साफ-सफाई और दवा उपलब्धता पर दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जांच की गई. सिविल सर्जन ने अस्पताल में भर्ती एवं इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवा उपलब्धता और चिकित्सकों के व्यवहार के संबंध में फीडबैक भी लिया.
अभिलेखों के बेहतर संधारण पर दिया जोर
निरीक्षण के अंत में सिविल सर्जन ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए पूरी टीम की सराहना की. उन्होंने साफ-सफाई और अभिलेखों के संधारण में और सुधार लाने के साथ ही सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने के निर्देश दिए.
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, लैब टेक्नीशियन राजन कुमार सिंह, एसटीएस संजय कुमार, एकाउंटेंट मुकेश कुमार सिंह, बीसीएम नीरू कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए