मांझा अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के पांच मामलों का आपसी सहमति से निकला समाधान

सुनवाई करते अंचल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
मांझा अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवादों को सुलझाया गया. सीओ की अध्यक्षता में दोनों पक्षों को सुनकर 5 मामलों का आपसी सहमति से समाधान हुआ. प्रशासन ने ऐसे मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता देने की बात कही.
मांझा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े पांच मामलों का निष्पादन किया गया. सीओ शमा परवीन की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनी गयीं. दोनों पक्षों की दलील, उपलब्ध दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच के बाद राजस्व कर्मियों व पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया.
सीओ ने कहा कि भूमि विवाद ग्रामीण क्षेत्रों में तनाव का प्रमुख कारण होते हैं. ऐसे मामलों का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से भूमि संबंधी विवादों के निबटारे के लिए जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर राजस्व पदाधिकारी गोपाल गिरधर, राजस्व कर्मचारी चंदभूषण सिंह सहित संबंधित पक्षों के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










